शिवपुरी को मिला नया कप्तान! क्या बदलेगी जिले की तस्वीर?नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला पदभार, आते ही दिखाया एक्शन मोड!

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में प्रशासनिक बदलाव के साथ नई उम्मीदें भी जाग उठी हैं। सोमवार को 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। जैसे ही कुर्सी संभाली, वैसे ही एक्शन शुरू—सीधे कलेक्ट्रेट के अलग-अलग विभागों का निरीक्षण! सवाल ये है… क्या यह शुरुआत बदलाव की बड़ी कहानी लिखेगी?

कलेक्टर वर्मा ने शिक्षा विभाग, एनआईसी, जिला योजना, जनजातीय कार्य, पंजीयक कार्यालय और रिकॉर्ड रूम तक का जायजा लिया। अधिकारियों को साफ संदेश—काम समय पर और असरदार होना चाहिए! क्या अब ढीले सिस्टम पर लगेगी लगाम?

🛑 फोकस साफ—विकास और जनसमस्याएं!

प्रेस वार्ता में कलेक्टर ने कहा कि जिले का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही सभी विभागों की बैठक लेकर ग्राउंड लेवल की हकीकत जानने की बात भी कही।

⚠️ लेकिन असली सवाल अभी बाकी हैं…

👉 क्या शिवपुरी की पुरानी समस्याओं का होगा अब समाधान?
👉 क्या भ्रष्टाचार और सुस्त सिस्टम पर लगेगी रोक?
👉 क्या जनता को मिलेगा अब तुरंत न्याय और राहत?

📢 शिवपुरी First की नजर रहेगी हर कदम पर!
अब देखना ये है कि नया कलेक्टर सिर्फ वादों तक सीमित रहेगा या वाकई बदलाव की नई इबारत लिखेगा…
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)