सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के नोहरी इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार कार रेलवे पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। आगरा से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन के लिए निकले पांच दोस्तों की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। हादसे में 26 वर्षीय मयंक भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए।
घायलों में प्रियांशी राठौर और प्रवीण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया। वहीं अभय सिंह और दीक्षा सेनी का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जारी है। बताया जा रहा है कि खराब सड़क और वन-वे व्यवस्था इस हादसे की बड़ी वजह बनकर सामने आई है।
🚧 सबसे बड़ा सवाल ये है—
क्या सड़क की बदहाली और ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही एक और जान ले गई?
क्या जिम्मेदारों की अनदेखी से ऐसे हादसे लगातार बढ़ते रहेंगे?
आखिर कब सुधरेगी शिवपुरी की सड़कों की हालत?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं…