“इलाज की जगह मारपीट! शिवपुरी जिला अस्पताल में गार्डों की दबंगई, VIDEO वायरल”

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है, जहां वार्ड में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो महिला गार्ड समेत चार गार्ड एक अटेंडर को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और गार्डों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित सचिन गोस्वामी (निवासी पचावला, कोलारस) के मुताबिक उनकी भाभी अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को वे नियम के अनुसार पास बनवाकर खाना देने जा रहे थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात गार्ड भास्कर राजे ने उन्हें रोक दिया। आरोप है कि पास दिखाने के बावजूद न सिर्फ उन्हें अंदर जाने से रोका गया, बल्कि गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर अन्य गार्डों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई।

⚠️ मामला यहीं नहीं रुका…

सचिन का दावा है कि उसी दौरान एक अन्य अटेंडर के साथ भी गार्डों ने हाथापाई की। वायरल वीडियो में गार्डों का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है, जिससे अस्पताल में सुरक्षा नहीं बल्कि डर का माहौल बनता दिख रहा है।

❓ अब उठते हैं बड़े सवाल—

क्या अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों के साथ ऐसा व्यवहार जायज है?

क्या गार्डों को नियम लागू करने के नाम पर मारपीट की छूट है?

क्यों अब तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया?

फिलहाल, इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग तेज हो रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)