सागर शर्मा शिवपुरी:खबर रायपुरा कस्बे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रविवार शाम अचानक लगी आग ने राजू नायक के परिवार का आशियाना पलभर में उजाड़ दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई और परिवार की सालों की जमा पूंजी खत्म हो गई। आखिर इतनी बड़ी आग कैसे लगी?
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 35 हजार रुपए नगद, कपड़े, बिस्तर, राशन सहित पूरा घरेलू सामान जल गया। अचानक उठती लपटों को देखकर दंपती ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका सब कुछ जलकर खत्म हो गया।
🚨 ग्रामीणों ने दिखाया साहस
घटना के बाद गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—झोपड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
❗ अब परिवार के सामने संकट
इस हादसे के बाद परिवार के पास पहनने-ओढ़ने तक का सामान नहीं बचा है। एक ही पल में सब कुछ खत्म हो गया—क्या प्रशासन इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आएगा?
❓ बड़ा सवाल
क्या ऐसे हादसों के बाद सिर्फ सहानुभूति ही मिलेगी या फिर पीड़ित परिवार को वास्तविक मदद भी दी जाएगी?