सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर आरोप है
कि उन्होंने तेज रफ्तार थार कार से 5 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संजय परिहार, आशीष परिहार और अंशुल परिहार सहित पैदल चल रही सीता वर्मा और पूजा सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं महिलाओं को कमर, कंधे और सिर में चोट लगी है।
ये देखिए फोटो________
📍 जानकारी के मुताबिक, दतिया के संहेड़ा निवासी संजय परिहार अपने साथियों के साथ बाइक से मजदूरी के लिए थनरा गांव जा रहे थे। उनके आगे दो महिलाएं पैदल चल रही थीं। तभी पीछे से आई थार ने पहले बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े… और इसके बाद कार ने दोनों महिलाओं को भी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सभी घायल सड़क पर तड़पते रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
⚠️ हादसे के बाद का रवैया और भी चौंकाने वाला!
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी खुद दिनेश लोधी चला रहे थे। गाड़ी पर आगे “प्रीतम लोधी” और पीछे “MLA” लिखा हुआ था। जब लोगों ने सवाल किया तो आरोपी ने उल्टा जवाब दिया—
👉 “सायरन और हॉर्न दे रहा था, हटे क्यों नहीं?”
👉 वीडियो बनाने पर धमकी— “वीडियो मत बनाओ बेटा”
बताया जा रहा है कि मौके पर लोगों को डराने-धमकाने की भी कोशिश की गई।
🔥 FIR दर्ज, लेकिन सवाल बरकरार!
पीड़ित संजय परिहार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ अपराध क्रमांक 255/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(A) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
📢 विधायक ने भी दिया बयान
हादसे के बाद विधायक प्रीतम लोधी ने सोशल मीडिया पर लिखा—
“विधायक के लिए पुत्र या परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन पीड़ितों को न्याय दिलाए।”
❓ अब उठ रहे हैं बड़े सवाल:
👉 क्या VIP टैग के चलते कानून का डर खत्म हो गया है?
👉 क्या आम लोगों की जान की कोई कीमत नहीं?
👉 क्या पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर पाएगी?
👉 या फिर मामला दबाने की कोशिश होगी?