शिवपुरी में मारपीट, धमकी और पुलिस पर सवाल! न्याय के लिए भटकता पीड़ित… आखिर कब मिलेगी सुनवाई?

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ग्राम कपराना निवासी शिवनारायण कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

शिकायत में बताया गया है कि 20 मार्च 2026 को सुबह खेत पर काम के दौरान भरत कुशवाह से भूसा खरीदने को लेकर विवाद हुआ, जो शाम तक हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि शाम करीब 7 बजे भरत कुशवाह लाठी लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए निर्दयता से मारपीट कर दी, जिससे पीड़ित के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, यहां तक कि एक पैर में फ्रैक्चर तक बताया गया है। 

मामला यहीं नहीं थमा… पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद थाना सिरसौद में FIR (क्र. 78/2026) धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत दर्ज हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में सीधे आरोप लगाया गया है कि पुलिस आरोपी के साथ मिली हुई है, जिससे कार्रवाई टलती जा रही है। सवाल ये भी उठ रहा है कि अगर FIR दर्ज है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?

और अब मामला और गंभीर हो गया है… पीड़ित के अनुसार आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है, रास्ता रोककर गाली-गलौज कर रहा है और परिवार को भी डराया जा रहा है। यहां तक कि 31 मार्च को दिए गए आवेदन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिर क्यों? क्या आम आदमी की सुरक्षा अब भगवान भरोसे है? 

📌 सबसे बड़े सवाल:

👉 क्या पुलिस वाकई आरोपी को बचा रही है?
👉 FIR के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं?
👉 क्या पीड़ित को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा?

⚖️ पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की जाए, साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

📢 शिवपुरी First अपील करता है:
अगर आपके साथ भी ऐसा कोई मामला है, तो आवाज उठाइए…
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)