सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था अब खुलकर सामने आ गई है। जिला बार एसोसिएशन शिवपुरी के अध्यक्ष विजय तिवारी (एडवोकेट) ने दिनांक 20 अप्रैल 2026 को ग्वालियर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक को विस्तृत शिकायत पत्र भेजकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। तिवारी ने अपने 35 वर्षों के अनुभव के आधार पर कहा कि शिवपुरी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जिम्मेदार विभाग मौन बैठा है।
🔥 पत्र में क्या-क्या खुलासे हुए?
तिवारी ने लिखा कि शहर के प्रमुख चौराहों — माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड, 14 नंबर कोठी, गुरुद्वारा चौराहा — पर शाम होते ही हालात बेकाबू हो जाते हैं। सिग्नल बंद पड़े हैं, ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है और आम जनता घंटों जाम में फंसी रहती है।
⚠️ अतिक्रमण और अव्यवस्था का खेल:
शहर के मुख्य मार्गों पर ठेले, फल विक्रेता, चाय की दुकानें और अवैध पार्किंग ने सड़कें घेर रखी हैं। कोर्ट रोड और बैंक/शोरूम के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, फिर भी वाहन खड़े रहते हैं— लेकिन कार्रवाई शून्य!
❗ ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप:
👉 चौराहों पर ड्यूटी की बजाय कर्मचारी मोबाइल चलाते या गायब रहते हैं
👉 अवैध वसूली के आरोप, लेकिन व्यवस्था सुधारने में लापरवाही
👉 भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर कोई नियंत्रण नहीं
🔥 शादी-ब्याह में शहर बनता है जाम का जाल:
तिवारी ने बताया कि विवाह सीजन में पुराना बायपास रोड, सोनचिरैया होटल रोड जैसे क्षेत्रों में घंटों जाम लगता है। जबकि हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि मैरिज गार्डन के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए— फिर भी कोई पालन नहीं!
📜 हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी?
पत्र में जनहित याचिका क्रमांक 4623/2014 (विजय तिवारी बनाम मध्यप्रदेश राज्य) का जिक्र करते हुए कहा गया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद ट्रैफिक पुलिस लापरवाही बरत रही है।
🚛 भारी वाहनों की एंट्री भी सवालों में:
शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित होने के बावजूद पैसे लेकर उन्हें अंदर प्रवेश कराया जा रहा है— जिससे जाम की स्थिति और भयावह हो रही है।
📢 तिवारी की मांग:
IG से मांग की गई है कि
✔ तत्काल सख्त कार्रवाई हो
✔ ट्रैफिक सिस्टम को व्यवस्थित किया जाए
✔ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो
⚡ चेतावनी भी दी गई:
यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो मजबूर होकर न्यायालय की शरण ली जाएगी।
❓ सबसे बड़ा सवाल:
क्या शिवपुरी की जनता यूं ही जाम में फंसती रहेगी?
या फिर अब सिस्टम में सच में बदलाव आएगा