कोतवाली पुलिस का बड़ा खुलासा: नकबजनी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और ऑटो बरामद

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के माधव नगर फतेहपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामला 14 मई 2026 का है, जब फरियादी श्रीमती पूनम पत्नी अशोक योगी, निवासी डाबर छितरी थाना नरवर (हाल निवासी माधव नगर शिवपुरी) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर घर के कमरे का ताला तोड़कर पलंग के अंदर रखे बैग से सोने-चांदी के पुराने जेवर और तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। शिकायत पर अपराध क्रमांक 370/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने इलाके के 20 से 25 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साइबर सेल की मदद ली और संदिग्धों से पूछताछ की।

जांच के दौरान 17 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि पुराने रेलवे स्टेशन के पास पीले-हरे रंग की ऑटो में दो युवक चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ गोलू रजक (25 वर्ष), निवासी आईटीआई फॉरेस्ट कॉलोनी और साहिल वाल्मीकि (22 वर्ष), निवासी 40 नंबर कोठी के पास शिवपुरी के रूप में हुई। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर चोरी की वारदात कबूल कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ा मंगलसूत्र, बीजासेन, करधोनी, पायल, नथ, सोने का ओम, सोने के मोती, मोबाइल फोन सहित पूरा चोरी का सामान बरामद किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक MP33 ZB 4132 भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके खिलाफ पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामले दर्ज हैं, जबकि आरोपी अशोक रजक पर हत्या का प्रकरण भी दर्ज रह चुका है।

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी टीआई रोहित दुबे, उनि. सुमित शर्मा, सउनि. प्रवीण त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र परिहार, विनय कुमार, जितेन्द्र रायपुरिया, अवतार सिंह, संतोष बैस, तथा आरक्षक महेन्द्र सिंह तोमर और राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि शहर में चोरी और नकबजनी करने वालों पर अब सख्त नजर है और अपराधियों के लिए बच निकलना आसान नहीं होगा।

सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)