टीआई रोहित दुबे की त्वरित कार्रवाई: VHP नगर अध्यक्ष की थार में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी की थार रॉक्स कार में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल था और पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार 15-16 मई की दरमियानी रात मामा टावर के पास खड़ी थार रॉक्स कार पर आरोपी ने पत्थर फेंककर हमला किया था। इस घटना में कार का पिछला शीशा पूरी तरह टूट गया, जबकि आगे के हिस्से और म्यूजिक सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा था।

मामले की जांच के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय आरोपी राजवीर धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी विवादित और उत्पाती प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद स्थिति सामान्य हुई।

 कार्रवाई से संतुष्ट होकर VHP नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी और क्षेत्र के व्यापारी कोतवाली थाना पहुंचे, जहां उन्होंने टीआई रोहित दुबे और पुलिस टीम का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

“त्वरित कार्रवाई, सख्त निगरानी और सक्रिय पुलिसिंग” — यही बनी कोतवाली पुलिस की पहचान
सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज ✅
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)