दिनारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 साल पुराने मामले में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के दिनारा में न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 501/2020 में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी जीतू उर्फ जितेन्द्र झां को दिनारा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और मुखबिर सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों और न्यायालय से जारी वारंटों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के निर्देशन में कार्रवाई की गई।

इस दौरान थाना प्रभारी दिनारा रविन्द्र सिंह कुशवाह ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए फरार आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र राजेन्द्र झां (32 वर्ष), निवासी पुराना दिनारा को दबोच लिया। आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय करैरा में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि. सुल्तान सिंह, आरक्षक राजेन्द्र कुशवाह एवं सैनिक धर्मपाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दिनारा थाना पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर संदेश दे रही है कि कानून से बचना आसान नहीं, फरार आरोपी चाहे जितना समय छिपे रहें, पुलिस की पकड़ से बचना मुश्किल है।

सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)