परिवहन और यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई: 20 स्लीपर बसों पर 67 हजार रुपए का जुर्माना, लगातार जारी रहेगी चेकिंग

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 स्लीपर बसों पर 67 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की है।

जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्लीपर बसों की विशेष चेकिंग के दौरान कई बसों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी और अन्य अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान एमपी 08 जेडसी 9197, यूपी 78 एफटी 0102, एआर 01 क्यू 5655, यूपी 78 सीटी 3798, एआर 20 ई 0692, एआर 01 आर 2786, एआर 01 टी 4447 सहित अन्य बसों पर ओवरलोडिंग की धारा 66/194(1) के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

वहीं बस क्रमांक एमपी 41 जेडजे 0164 पर पीयूसी नहीं होने के कारण धारा 51/177 के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन पर भी अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई करते हुए कुल 67 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहने वाला अभियान है। यात्रियों की सुरक्षा और सड़क परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमों का पालन करवाना जरूरी है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसी प्रकार सतत चेकिंग अभियान जारी रखा जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)