परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन! 20 वाहनों पर चली कार्रवाई, 69 हजार रुपए का काटा गया चालान

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में परिवहन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें स्लीपर बसों और डंपरों की जांच करते हुए कुल 20 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में विभाग ने कुल 69 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 18 स्लीपर बसों पर 49 हजार रुपए और 2 डंपरों पर 20 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान बस क्रमांक यूपी 78 एसएन 9262, जीजे 05 जेड 1830, एमपी 14 जेडएच 1510, यूपी 61 सीटी 9097 सहित कई वाहनों की जांच की गई। वहीं डंपर क्रमांक एमपी 09 एचएच 3832 और एमपी 07 एचबी 9381 पर भी नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत कुल 20 वाहनों पर 69 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की। विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने परिवहन विभाग को लगातार और सतत चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

🚨 वाहन चालकों के लिए संदेश साफ है— नियमों का पालन करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)