बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सूँड निवासी विकास जाटव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20-21 मई की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया। मामले में अपराध क्रमांक 147/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
👮♀️ एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, एएसपी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय हुई और मुखबिर सूचना के आधार पर कैलाश यादव (35 वर्ष) निवासी ग्राम सूँड, हाल निवासी ग्राम खर्द को बेरजा नदी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
⚡ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि संवेदनशील मामलों में अब पुलिस तत्काल एक्शन मोड में दिखाई दे रही है।
🔍 हालांकि अब कई सवाल भी उठ रहे हैं—
❓ आरोपी ने प्रतिमा को नुकसान क्यों पहुंचाया?
❓ क्या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद था या अन्य वजह?
❓ क्या आरोपी अकेला था या किसी और की भूमिका भी सामने आएगी?
👥 इस कार्रवाई में थाना सिरसौद, पोहरी, बैराड़ और गोपालपुर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों की विशेष भूमिका रही, जिन्हें सराहना मिल रही है।