युवा संगम अब 27 मई को, रोजगार मेले में मिलेगी नौकरी की सौगात; कई बड़ी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में आयोजित होने वाला युवा संगम कार्यक्रम अब 28 मई के स्थान पर 27 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 28 मई को शासकीय अवकाश घोषित किए जाने के बाद कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। यह जिला स्तरीय रोजगार मेला 27 मई को प्रातः 11 बजे से शासकीय आईटीआई, झांसी रोड शिवपुरी में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन में किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इसमें साक्षर, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी युवा भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है।

कार्यक्रम में केवल नौकरी के अवसर ही नहीं, बल्कि स्वरोजगार और हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़े विभाग भी शामिल होंगे। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण भी किया जाएगा।

रोजगार मेले में शामिल होंगी बड़ी कंपनियां
युवा संगम कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां शामिल होकर साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। इनमें प्रमुख रूप से—

▪️ अतुल ऑटो लिमिटेड, अहमदाबाद
▪️ रेजॉन सोलर लिमिटेड, सूरत
▪️ सिनोवा गियर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड, राजकोट
▪️ रवि टेक्नोफोर्ग लिमिटेड, राजकोट
▪️ ऊनो मिंडा, अहमदाबाद
▪️ सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, राजकोट
▪️ विशाल बेरिंग लिमिटेड, अहमदाबाद
▪️ केल्विन पाइप प्राइवेट लिमिटेड, राजकोट
▪️ कोरोना रिमेडीज लिमिटेड, अहमदाबाद
▪️ फ्लिपकार्ट, अहमदाबाद
▪️ आरएसडब्ल्यूएम ऋषदेव लिमिटेड, उदयपुर
▪️ विराट बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद
▪️ सावित्री मैन पावर सर्विस, सनद अहमदाबाद सहित अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह कार्यक्रम बड़ा अवसर माना जा रहा है, जहां एक ही मंच पर नौकरी, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)