ईदुज्जुहा पर अलर्ट मोड में प्रशासन! कानून व्यवस्था संभालने उतारे गए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पूरे जिले में ड्यूटी तय

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिलेभर में कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, त्योहार के दौरान संबंधित क्षेत्रों की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) के पास रहेगी। आवश्यकता अनुसार वे अपने स्तर से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की ड्यूटी भी लगा सकेंगे।

देहात थाना क्षेत्र में इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
थाना देहात अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर श्री जे.पी. गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार श्री अनिल धाकड़ और प्रभारी तहसीलदार शिप्रा उपाध्याय को सौंपी गई है।

कोतवाली क्षेत्र में ये अधिकारी रहेंगे तैनात
थाना कोतवाली क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री शिवदयाल धाकड़ और तहसीलदार श्री सिद्धार्थ भूषण शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है, जो पर्व के दौरान स्थिति पर नजर रखेंगे।

फिजिकल थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी भी तय

थाना फिजिकल अंतर्गत आने वाले स्थानों के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मोतीलाल अहिरवार, प्रभारी तहसीलदार सुश्री कल्पना शर्मा और नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह तोमर को तैनात किया गया है।

पूरे जिले की मॉनिटरिंग करेंगे ADM

जिले की समग्र कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री दिनेश चंद्र शुक्ला को सौंपी गई है। वे पूरे जिले की स्थिति पर नजर रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर समन्वय बनाएंगे।

प्रशासन का उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए प्रशासनिक अमला पहले से सक्रिय कर दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)