थाना प्रभारी राजीव कुमार दुबे की तत्परता: 3 दिन में नाबालिग बालक को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा

Nikk Pandit
0

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के थाना सुभाषपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 76/26 में अपह्रत 16 वर्षीय नाबालिग बालक को महज तीन दिनों के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 15 मई 2026 को ग्राम धोलागढ़ निवासी उदयराज जाटव ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नाबालिग पुत्र घर से बिना बताए चला गया है और जाते समय घर से करीब 32 हजार रुपए भी साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना सुभाषपुरा में अपराध क्रमांक 76/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामला नाबालिग बालक से जुड़ा होने के कारण पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने बालक का जल्द से जल्द पता लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजीव कुमार दुबे ने टीम बनाकर बालक की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर तलाश की और आखिरकार तीन दिनों के भीतर नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ के दौरान बालक ने बताया कि वह दिल्ली, जयपुर और ग्वालियर घूमने चला गया था।

दस्तयाबी के बाद पुलिस ने नियमानुसार बालक के न्यायालय में कथन दर्ज कराए और फिर बाल कल्याण समिति शिवपुरी के माध्यम से उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक अभय सिंह और आरक्षक सलमान खान की विशेष भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)