बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी में अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ थाना फिजिकल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4200 रुपए नगद और ताश की गड्डियां जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, अवैध हथियार, अवैध शराब, खनन और अपराध नियंत्रण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोरी कुण्ड और बारादरी क्षेत्र में कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के निर्देशन में टीम गठित कर दोनों स्थानों पर अलग-अलग दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान गोरी कुण्ड के पास से आरोपी अभिषेक कोडे निवासी इन्द्रा कॉलोनी और मनोज शाक्य निवासी इन्द्रा कॉलोनी शिवपुरी को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 3500 रुपए नगद और एक ताश की गड्डी जब्त की गई।
वहीं बारादरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिर्राज जाटव निवासी विष्णु मंदिर क्षेत्र और रिंकू कुशवाह निवासी जैन दूध डेयरी के पास शिवपुरी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 700 रुपए नगद और 52 पत्तों की ताश गड्डी बरामद की गई।
थाना फिजिकल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर मायनर एक्ट और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खिलाने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़, उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर अंकित सिंह, प्रआर अंजीत तिवारी, आरक्षक अजय यादव, पुष्पेन्द्र, गिर्राज और ब्रजेश की सराहनीय भूमिका रही।