शिवपुरी में 60 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर दी जानफतेहपुर इलाके में घर के अंदर मिला शव, बीमारी और अकेलेपन से थीं परेशान

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी शहर के फतेहपुर इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 60 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब शाम करीब 6 बजे महिला का बेटा घर पहुंचा और मां को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान कांता राठौर (60 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया है कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था। कांता राठौर के दो बेटे हैं, लेकिन दोनों अलग-अलग रहते हैं, जबकि वह घर में अकेली रहती थीं।

परिजनों के मुताबिक कांता राठौर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह वापस घर लौटी थीं। बताया जा रहा है कि बीमारी और अकेलेपन के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान थीं।

शाम को जब बेटा घर पहुंचा तो मां का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में बीमारी और अकेलेपन को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अकेलापन और बीमारी इंसान को अंदर से इतना तोड़ देती है कि वह जिंदगी से हार मान ले? आखिर बुजुर्गों की मानसिक स्थिति और देखभाल को लेकर समाज कितना संवेदनशील है?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)