शिवपुरी में अवैध उत्खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शनम्हावरा घाट पर चल रही थी जेसीबी से खुदाई, पुलिस ने घेराबंदी कर ड्राइवर को दबोचा

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शुक्रवार को करैरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दौनी के म्हावरा घाट पर अवैध खनन कर रही एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। मौके से जेसीबी चला रहे युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दौनी स्थित म्हावरा घाट के पास जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर जेसीबी चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खैमु केवट पुत्र गुलाव केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम अंदौरा चौकी सुनारी, थाना करैरा जिला शिवपुरी बताया।

पुलिस ने मौके से अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही जेसीबी मशीन को विधिवत जब्त कर लिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग शिवपुरी को सूचना भेज दी गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध खनन के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर घाटों पर लंबे समय से चल रहे अवैध उत्खनन की जानकारी किसे थी और जिम्मेदार विभाग अब तक चुप क्यों थे? क्या प्रशासन अब पूरे जिले में ऐसे माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करेगा?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)