जूते चुराकर भागे बदमाश;खतौरा गांव में देर रात घर में घुसे 7-8 आरोपी, CCTV में कैद

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा गांव में शनिवार देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों का अजीब कारनामा सामने आया है। बदमाश घर में काफी देर तक घूमते रहे, लेकिन कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा तो आखिर में किरायेदारों के दो जोड़ी जूते चुराकर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक खतौरा गांव निवासी मोहर सिंह कुशवाह के घर में रात करीब 3:38 बजे 7 से 8 बदमाश बाउंड्री फांदकर घुस गए। बदमाशों ने घर की छत पर चढ़ने की भी कोशिश की और करीब 10 मिनट तक घर और आसपास घूमते रहे। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाशों के पास हथियार भी थे।

सुबह करीब 4 बजे जब मोहर सिंह कुशवाह उठे तो घर में लगी एलसीडी स्क्रीन पर CCTV कैमरों के एंगल बदले हुए दिखाई दिए। शक होने पर रिकॉर्डिंग चेक की गई, जिसमें कई बदमाश घर के अंदर घूमते नजर आए।

बदमाशों को घर में कोई कीमती सामान नहीं मिला, जिसके बाद वे किरायेदारों के दो जोड़ी जूते लेकर ही फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)