सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में सीवेज लाइन, चेंबर ओवरफ्लो और सीवेज सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को लेकर अक्सर लोग सीधे नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराते हैं, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। सीवेज सिस्टम का संचालन और रखरखाव PHE विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के अधीन आता है
जानकारी के अनुसार नगर पालिका का मुख्य कार्य शहर की साफ-सफाई, कचरा उठाने, सड़क सफाई और अन्य नागरिक व्यवस्थाओं को संभालना है, जबकि सीवेज लाइन, चेंबर और उससे जुड़े तकनीकी कार्य PHE विभाग द्वारा किए जाते हैं।
⚠️ ऐसे में किसी भी सीवेज समस्या की शिकायत सही विभाग तक पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि समस्या का समय पर समाधान हो सके। गलत जानकारी के चलते नगर पालिका पर आरोप लगाने से भ्रम की स्थिति बनती है और वास्तविक जिम्मेदार विभाग तक शिकायत प्रभावी तरीके से नहीं पहुंच पाती।
📢 प्रशासन की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे जागरूक बनें, सही जानकारी साझा करें और सीवेज संबंधी शिकायतें संबंधित विभाग तक पहुंचाएं।
🤝 शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर बनाने में प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की सही समझ और सहयोग भी बेहद जरूरी माना जा रहा है।