पिछोर में कलेक्टर अर्पित वर्मा का बड़ा एक्शनसनघटा डैम निरीक्षण में खराब गिट्टी पकड़ाई, “बालाजी क्रेशर” हटाने के निर्देश

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में निर्माणाधीन सनघटा डैम के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एक्शन मोड में नजर आए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री मिलने पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने डैम और ग्रामीण क्षेत्रों में बिछाई जा रही डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पड़ी अनुपयोगी गिट्टी की गुणवत्ता खराब पाई गई। गुणवत्ता में कमी देखकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और खराब सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारी को “बालाजी क्रेशर” को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की घटिया सामग्री या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इतना ही नहीं, कलेक्टर ने एसडीओ को पूरे निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि सब इंजीनियर को ढलाई का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

मौके पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन बंद मिलने पर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित पेटी कॉन्ट्रेक्टर को हटाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अब साफ संकेत मिल चुके हैं कि सनघटा डैम परियोजना में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह निगरानी और सख्ती जारी रही तो यह परियोजना किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात साबित हो सकती है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)