आदिवासी बस्ती में ग्रामीणों के बीच बैठे कलेक्टर अर्पित वर्मा:सनघटा डैम निरीक्षण के दौरान ग्राम पडोरा पहुंचे, सुनीं समस्याएं और दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में निर्माणाधीन सनघटा डैम के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा का एक अलग ही मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ग्राम पडोरा की आदिवासी बस्ती पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठ गए और एक-एक कर सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। आदिवासी परिवारों ने पानी, सड़क, बिजली, मुआवजा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां सामने रखीं।

ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निराकरण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा और विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बातें रखीं और प्रशासन से उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का अब समाधान होगा।

कलेक्टर अर्पित वर्मा का यह दौरा सिर्फ निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर यह संदेश दिया कि प्रशासन जनता के साथ खड़ा है।

अब इलाके में चर्चा यही है कि क्या इस दौरे के बाद आदिवासी बस्ती की समस्याओं का तेजी से समाधान होगा? लेकिन ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनने की कलेक्टर की शैली ने लोगों का भरोसा जरूर मजबूत किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)