शिवपुरी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई उप निरीक्षकों के तबादले

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेशभर में उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की गई है, जिसमें शिवपुरी जिले के कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। नक्सल प्रभावित जिलों बालाघाट और मंडला में सेवाएं देने वाले अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, वहीं कुछ अधिकारियों की शिवपुरी में वापसी भी हुई है। इस आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया को बालाघाट स्थानांतरित किया गया है, जबकि अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता को मंडला कोतवाली भेजा गया है। इसके अलावा अमित चतुर्वेदी, दिनेश नरवरिया, राघवेंद्र सिंह यादव और विनोद यादव को भी बालाघाट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन तबादलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर पुनीत वाजपेई की मंडला से शिवपुरी वापसी हुई है। साथ ही अंकित उपाध्याय, संजय सिंह किरार, दीपक गौतम और अविनाश राठौर को भी बालाघाट से वापस शिवपुरी में पदस्थ किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा और आगामी आदेश तक वहीं सेवाएं देनी होंगी।

इन तबादलों के बाद अब पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसका असर जिले की पुलिस व्यवस्था और थानों की कार्यशैली पर भी देखने को मिल सकता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)