शिवपुरी के स्कूल में अतिथि शिक्षकों को घंटों कराया इंतजार, वेरिफिकेशन अव्यवस्था पर बढ़ा विवाद

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी शहर के कोर्ट रोड स्थित शासकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को अतिथि शिक्षकों के वेरिफिकेशन के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। समय पर बुलाने के बावजूद शिक्षकों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी फैल गई।

जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता को अतिथि शिक्षकों का वेरिफिकेशन करना था। इसके लिए सभी शिक्षकों को दोपहर 12 बजे विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तय समय गुजरने के बाद भी वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक भी किसी प्रकार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। भीषण गर्मी में लंबे समय तक इंतजार करने के कारण अतिथि शिक्षक परेशान नजर आए। कई शिक्षकों ने सवाल उठाए कि जब व्यवस्था तैयार नहीं थी तो उन्हें समय पर बुलाकर घंटों क्यों बैठाया गया।

⚠️ मामला तब और बढ़ गया जब इस संबंध में प्राचार्य प्रेमलता गुप्ता से जानकारी लेने की कोशिश की गई। आरोप है कि सवाल पूछने पर वह नाराज हो गईं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उन्हें बिना किसी स्पष्ट सूचना के इंतजार कराया गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिर शिक्षा व्यवस्था में जिम्मेदार अधिकारी समय प्रबंधन को लेकर गंभीर क्यों नहीं हैं?

👨‍🏫 इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कहा है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)