जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: आईटीआई के पास कार-ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत, चार घायल

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आईटीआई के पास करीब डेढ़ बजे एक कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार अनीता जाटव, उनकी बेटी करिश्मा जाटव, बबीता जाटव, रितिक जाटव और अभिषेक जाटव अमोलपठा चौकी क्षेत्र के नयागांव में आयोजित एक जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे। कार को रोहित जाटव चला रहा था। शिवपुरी पहुंचने पर आईटीआई के पास उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में अनीता जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 17 वर्षीय बेटी करिश्मा जाटव गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा बबीता जाटव, रितिक जाटव और अभिषेक जाटव को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक रोहित जाटव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। आखिर हादसा किस वजह से हुआ, क्या तेज रफ्तार इसकी वजह थी या कोई अन्य कारण? इन सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)