गुना बायपास पर बड़ा हादसा टला:ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे… सभी सुरक्षित

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर के व्यस्त गुना बायपास चौराहे पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हालांकि दोनों वाहनों की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

ट्रक चालक साकू लाल यादव ने बताया कि वह गुना बायपास चौराहे से ट्रक मोड़ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक टैक्सी खड़ी थी और सामने से आ रही कार ट्रक से टकरा गई। चालक का कहना है कि टक्कर होते ही उन्होंने तुरंत ट्रक रोक दिया था।

वहीं कार सवार राजेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि वह अपने परिचित के साथ बेटे को एडवांस परीक्षा दिलाने भोपाल जा रहे थे। उनका आरोप है कि गुना बायपास पर कार खड़ी थी, तभी ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद दोनों पक्ष देहात थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत क्यों नहीं की जा रही?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)