सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी थाना फिजिकल पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और सीएसपी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल पुलिस ने यह कार्रवाई की ।
जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को करोंदी कॉलोनी काली माता मंदिर के पास रहने वाली फरियादिया ने थाना फिजिकल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी अरुण कुमार जाटव बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत पर थाना फिजिकल में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 12 मई 2026 को नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में धारा 87, 64(2) एमबीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरुण कुमार जाटव पिता अतर सिंह जाटव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मनपुरा थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई में उनि रामेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर अमित कुमार, महिला प्रआर भानवती, महिला आरक्षक रुबी रघुवंशी, आरक्षक पुष्पेन्द्र रावत, असलम खान और राजदेव चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
थाना फिजिकल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।