शिवपुरी में मजदूरी के पैसों को लेकर खूनी विवाद, मजदूर की लुहांगी मारकर हत्या

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे के बदरवास थाना क्षेत्र के गरगट्टू गांव में गुरुवार दोपहर हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। मजदूरी के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी पप्पू आदिवासी गुरुवार को मजदूरी कर घर लौटा था। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठा हुआ था, तभी गांव का ही दिलीप आदिवासी वहां पहुंच गया। दिलीप ने अपनी बहन कारो आदिवासी की मजदूरी के पैसे मांगे।

बताया जा रहा है कि पप्पू ने साफ कहा कि वह मजदूरी के पैसे सीधे कारो को ही देगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी दिलीप ने गुस्से में आकर हाथ में रखी लुहांगी से पप्पू पर हमला कर दिया ।

हमले में पप्पू आदिवासी के कंधे और पसलियों में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद बेटे सागर और हरनाम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

⚠️ घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। आखिर मजदूरी के कुछ पैसों के लिए एक व्यक्ति की जान लेना कहां तक सही है? क्या छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता गुस्सा अब जानलेवा रूप लेने लगा है?

👮‍♂️ बदरवास थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी दिलीप आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)