सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के थीम रोड स्थित आईटीबीपी गेट के पास रविवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। 28 वर्षीय पंकज शर्मा और 16 वर्षीय कान्हा शर्मा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही मौत ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब नो-एंट्री क्षेत्र में एक डंपर घुस आया। गुना बायपास पर लगे हाइट लिमिट पोल के कारण चालक वाहन को तेजी से पीछे ला रहा था और इसी दौरान दोनों भाई उसकी चपेट में आ गए।
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भाइयों ने चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।
💥 अब सबसे बड़ा सवाल—जिम्मेदार कौन?
नो-एंट्री में भारी वाहन कैसे पहुंचा?
क्या यातायात पुलिस की निगरानी सिर्फ कागजों तक सीमित है?
आखिर शहर की सड़कों पर मौत का यह सिलसिला कब रुकेगा?
इस दर्दनाक घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल वही—क्या इस बार किसी पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?