ब्लैक स्पॉट पर नहीं रुकें हादसे: कलेक्टर अर्पित वर्मा का सख्त संदेश – “काम नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई”

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों और बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी है कि ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों पर सुधार कार्य नहीं हुए तो संबंधित विभागों पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर अर्पित वर्मा के साथ पुलिस अधीक्षक यांगचेंग डोलकर भूटिया, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

🚨 ब्लैक स्पॉट पर लगेगी हाईमास्ट लाइट, बढ़ेगी सुरक्षा

बैठक में जिले के उन स्थानों की समीक्षा की गई जहां बार-बार सड़क हादसे हो रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इन ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएं, ताकि रात में दृश्यता बेहतर हो और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। इसके अलावा रेडियम पट्टियां, साइन बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

🚜 अतिक्रमण और आवारा मवेशियों पर चलेगा अभियान

कलेक्टर ने शहर की यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे थीम रोड, सर्कुलर मार्ग, पिपरसमा चौराहा और ग्वालियर फोरलेन बाईपास जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम अवैध अतिक्रमण हटाएगी। वहीं सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों को गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

🚔 अब ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि ओवर स्पीड, ओवरलोड वाहन, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट चलने वालों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही नो-एंट्री क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी सख्ती बरती जाएगी।

🏅 राहवीर योजना का होगा प्रचार, मददगारों को मिलेगा सम्मान

बैठक में सड़क सुरक्षा के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में राहवीर योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को इनामी राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

⚠️ प्रशासन का साफ संदेश

अब प्रशासन केवल बैठक तक सीमित नहीं रहना चाहता। सड़क सुरक्षा, यातायात सुधार, ब्लैक स्पॉट सुधार, अतिक्रमण हटाने और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई को लेकर सख्त रवैया अपनाया गया है। आने वाले दिनों में शिवपुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)