सेवानिवृत्ति पर शिक्षक सुरेश पाठक का सम्मान, समाजजनों ने दी भावभीनी विदाई

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी:शिवपुरी में शिक्षा जगत से जुड़ी एक भावुक और सम्मानपूर्ण तस्वीर सामने आई है। शिवपुरी ब्लॉक के संकुल केंद्र उमा वि कन्या कोर्ट रोड अंतर्गत शासकीय एकीकृत हाई स्कूल बड़ा गांव के शिक्षक पंडित सुरेश कुमार पाठक के सेवानिवृत्त होने पर परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने पंडित सुरेश पाठक का फूलमालाओं से स्वागत कर श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। इस अवसर पर उन्हें उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

🌺 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित भानू प्रताप सिंह शर्मा मड़वासा वाले रहे, जबकि अध्यक्षता पंडित प्रेम प्रकाश वरूआ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पार्षद पंडित प्रदीप कुमार शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई।

मुख्य अतिथि पंडित भानू प्रताप सिंह शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं बल्कि नई और सुनहरी पारी की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है और रिटायरमेंट के बाद भी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। वहीं पंडित कुंज बिहारी पाराशर ने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद समाज सेवा से जुड़कर जीवन को और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है।

🪔 कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षक जीवन की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। पंडित विनोद शास्त्री ने कहा कि एक शिक्षक के अंदर करुणा, सहयोग, रचनात्मकता और मार्गदर्शन जैसे गुण होते हैं, जो विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक समाज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।

इस अवसर पर पंडित एनपी अवस्थी, कैलाश नारायण भार्गव, कैलाश नारायण मुद्गल, गजानन शर्मा, ओम प्रकाश समाधियां, विशंभर दयाल दीक्षित, प्रभु दयाल चतुर्वेदी, हरगोविंद शर्मा, सुरेंद्र पाठक, राजेंद्र पांडे, देवेंद्र कन्हौआ, बालमुकुंद पुरोहित, श्रीमती कृष्णा शर्मा, श्रीमती नीलम पाठक सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुद्गल ने किया, जबकि अंत में जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)