सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को माधव चौक चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
🚦 अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने को लेकर भी अभिभावकों को चेतावनी और जागरूकता संदेश दिया गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि पूर्व में शिवपुरी शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले कई लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे हादसों को देखते हुए अब शहर में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।
⚠️ पुलिस ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर लोग अपनी सुरक्षा को लेकर अब भी लापरवाही क्यों बरत रहे हैं?
👮♂️ यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि बिना हेलमेट वाहन न चलाएं और नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। छोटी सी सावधानी किसी की जिंदगी बचा सकती है।