बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन में देवेंद्र कुमार शर्मा मड़वास वाले को शिवपुरी जिले का विधिक प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विष्णु राजोरिया (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) तथा संभागीय प्रभारी डॉ. दिलीप समाधिया के निर्देश पर जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय की अनुशंसा से की गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद मित्रों, परिजनों और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम कांत शर्मा, वरिष्ठजन पं. प्रदीप शर्मा, ठाकुर भानु प्रताप शर्मा, पं. कुंज बिहारी पाराशर, कैलाश नारायण भार्गव, पं. विनोद शास्त्री, हरगोविंद शर्मा, योगगुरु कैलाश नारायण मुद्गल सहित अनेक समाजसेवियों ने देवेंद्र कुमार शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और समाजहित में उत्कृष्ट कार्यों की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त विधिक प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा मड़वास ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा गठित परशुराम कल्याण बोर्ड केवल ब्राह्मण समाज के हितों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समस्त सनातन समाज की बेहतरी और सामाजिक समरसता के लिए भी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड का उद्देश्य समाज को जोड़ना, जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक दिशा में कार्य करना है।
वहीं महावीर मुद्गल ने कहा कि ब्राह्मण समाज के महापुरुषों और पुरोधाओं ने हमेशा केवल अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी वर्गों और समाज की भलाई के लिए कार्य किया है। उन्होंने आशा जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देवेंद्र कुमार शर्मा समाज और संगठन के हित में बेहतर भूमिका निभाएंगे।