मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Nikk Pandit
0
सागर शर्मा शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार दीगोद गांव निवासी परमाल जाटव (50) सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि परमाल जाटव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर सुबह के समय तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कब लगेगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)