जनता की आवाज बनीं एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया, पुलिस कंट्रोल रूम में लगी फरियादियों की लंबी कतार

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले की पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पारिवारिक विवाद, प्रशासनिक मामलों और अन्य शिकायतों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि 100 से अधिक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और एसपी ने प्रत्येक मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

फरियादियों को भरोसा दिलाया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष निराकरण किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य सिर्फ आवेदन लेना नहीं, बल्कि पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना है। लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई होगी।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, सीएसपी संजय चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

लगातार जनसुनवाई और सीधे संवाद की यह पहल कहीं न कहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)