MP में कल कांग्रेस का बड़ा चक्काजाम 🚜🔥NH-52 पर 7 जिलों में प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

Nikk Pandit
0
शिवपुरी First Facebook पर देखिए पल-पल के LIVE Updates

सागर शर्मा भोपाल/शिवपुरी:मध्य प्रदेश की राजनीति में गुरुवार, 7 मई को बड़ा उबाल देखने को मिल सकता है। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में विशाल आंदोलन करने जा रही है। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे-52 पर प्रदेश के 7 अलग-अलग स्थानों पर चक्काजाम किया जाएगा। कांग्रेस इसे किसानों के हक की लड़ाई बता रही है, जबकि प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर आ गए हैं।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक यह आंदोलन केवल एक जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, शाजापुर और खलघाट (धार) सहित कई बड़े इलाकों में हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसे में गुरुवार को हाईवे पर लंबा जाम और भारी भीड़ देखने को मिल सकती है।

आंदोलन की शुरुआत इंदौर के पिगडंबर से सुबह 10:30 बजे होगी। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का दावा है कि हजारों किसान और कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल होंगे और सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाएंगे।

कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिल रही, बिजली सब्सिडी खत्म की जा रही है, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा घटा दी गई है और MSP को लेकर भी किसानों में भारी नाराजगी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर अब कांग्रेस ने सीधे हाईवे पर उतरने का फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक आंदोलन के दौरान हाईवे पर बसों और सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आंदोलन केवल किसानों के मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय की राजनीतिक ताकत दिखाने का भी बड़ा मंच बन सकता है। खासकर ग्वालियर-चंबल और मालवा क्षेत्र में कांग्रेस इस आंदोलन के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में नजर आ रही है।

उधर, शिवपुरी सहित सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जगह-जगह बैठकों का दौर जारी है और गांव-गांव से किसानों को आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है। हाईवे पर पानी, टेंट और अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

📲 मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, इंदौर और खलघाट (धार) में होने वाले चक्काजाम के पल-पल के LIVE Updates देखने के लिए जुड़े रहिए “Shivpuri First” Facebook Page के साथ।
👉 हर बड़ी खबर, हर अपडेट सबसे पहले सिर्फ Shivpuri First पर।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)