पुराने RTO खंडहर में मिली लाश की पहचान, 4 दिन बाद सामने आया नाम

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित पुराने आरटीओ ऑफिस के खंडहर में मिले युवक के शव की पहचान चार दिन बाद हो गई। मृतक की पहचान फिजिकल थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विशाल रजक के रूप में हुई है। मोबाइल लॉक होने और युवक के घर पर फोन छोड़कर जाने के कारण पहचान में देरी हुई।

परिजनों के मुताबिक विशाल गुरुवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार लगातार उसकी तलाश करता रहा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया गया है कि विशाल मकानों में पुट्टी का काम करता था। उसका मोबाइल फाइनेंस पर लिया गया था और किस्तें जमा नहीं होने पर फोन लॉक कर दिया गया था। इसी वजह से वह मोबाइल घर पर छोड़कर निकला था।

शनिवार शाम पुराने आरटीओ ऑफिस के खंडहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव काफी डीकंपोज हो चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रही थी। बाद में जांच के दौरान शव की शिनाख्त विशाल रजक के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि चर्चा है कि युवक नशे का आदी था। अब मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)