TI रोहित दुबे की सख्त कार्रवाई:कोतवाली पुलिस ने कस्टम गेट से सट्टा खिलाते आरोपी को दबोचा, नगदी और सट्टा पर्चियां जब्त

Nikk Pandit
0

सागर शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी शहर में अवैध सट्टे के खिलाफ कोतवाली पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टम गेट के पास सट्टा खिलवा रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक पर्चियां, पेन और नगदी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कस्टम गेट के पास लोगों से सट्टा खिलवा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहित दुबे ने टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।

पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन फोर्स ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन जाटव पुत्र गंगाराम जाटव, उम्र 40 वर्ष, निवासी कमलागंज घोसीपुरा शिवपुरी बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो सट्टा अंक पर्चियां, एक पेन और 1450 रुपए नगद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने सट्टा खिलाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 371/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष बैस और आरक्षक शिवकुमार की विशेष भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस ने साफ किया है कि शहर में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे धंधों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)