बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी ने महिला बहुउद्देशीय सहकारी संस्था मर्यादित, सिलरा के संचालक मंडल के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी करते हुए सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने से लेकर अपील और अंतिम सूची प्रस्तुत करने तक की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है।
निर्वाचन प्राधिकारी संजय गुप्ता द्वारा उप अंकेक्षक श्री चमन सिंह को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध प्राप्त होने वाली अपीलों के निराकरण के लिए उपायुक्त, सहकारिता को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
2 जुलाई: सदस्यता सूची का प्रकाशन
9 जुलाई: सदस्यता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि
10 जुलाई: आपत्तियों का निराकरण एवं अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन
13, 14 और 15 जुलाई: रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध अपील प्रस्तुत करने की तिथि
22 जुलाई: अपीलों के निराकरण की अंतिम तिथि
24 जुलाई: राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को अंतिम सूची प्रस्तुत की जाएगी।
निर्वाचन प्राधिकारी ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी संबंधित सदस्यों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि संचालक मंडल का निर्वाचन निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।