आपदा प्रबंधन में सहयोग के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का पंजीयन 23 से 25 जून तक

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी आगामी मानसून और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। जिले में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए इच्छुक एवं सेवाभावी नागरिकों का पंजीयन 23 जून से 25 जून 2026 तक किया जाएगा।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स शिवपुरी ने बताया कि ऐसे युवा और नागरिक, जो बाढ़, प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन और आमजन की सहायता करना चाहते हैं, वे निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होमगार्ड कार्यालय शिवपुरी में संचालित होगी।

प्रशासन के अनुसार पंजीयन के लिए इच्छुक आवेदक प्लाटून कमांडर मनीष श्रीवास्तव, प्लाटून कमांडर राघवेन्द्र सिंह हॉकरे एवं सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद तिवारी से संपर्क कर निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन के बाद चयनित वॉलंटियर्स को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

पंजीकृत स्वयंसेवकों के लिए आगामी समय में 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सेवाभावी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि आपदा के समय एक प्रशिक्षित और सक्षम स्वयंसेवी दल प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में प्रभावी भूमिका निभा सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)