पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भरता की राह पर शबनम बानो, शुरू करेंगी अपना जनरल स्टोर

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी योजना का लाभ पाकर शिवपुरी निवासी श्रीमती शबनम बानो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं।

जनकल्याण शिविर के दौरान श्रीमती शबनम बानो को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस राशि से वे अपना जनरल स्टोर प्रारंभ करेंगी, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

शबनम बानो ने बताया कि लंबे समय से उनका अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना था, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से मिली सहायता ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है और अब वे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने जा रही हैं।

उन्होंने मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। इन योजनाओं से लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भविष्य बेहतर बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आज छोटे व्यापारियों और जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रही है, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)