25 जून को बदरवास में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन और कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में 25 जून 2026 को बदरवास में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला श्रीकृष्ण महाविद्यालय, तिलातिली रोड, बदरवास में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।

युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस मेले में युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त समन्वय से किया जा रहा है।

रोजगार मेले में न्यू मैक्स स्किल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मदरसन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, मोजैक वर्क स्किल प्राइवेट लिमिटेड, डीएसएल ग्रुप, ग्रो फास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, कृपानिधि अर्थ प्राइवेट लिमिटेड, चेकमेट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा मौके पर ही साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज साथ लेकर रोजगार मेले में उपस्थित हों और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

यह रोजगार मेला जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने तथा स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)