जनमन आवास योजना में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के बाद जनमन आवास योजना में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर ग्राम पंचायत करई के सचिव अशोक रावत के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर हुई जांच के आधार पर जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जनसुनवाई में जनमन आवास योजना के भुगतान से संबंधित शिकायत सामने आई थी, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान सचिव अशोक रावत के कार्यों में गंभीर लापरवाही पाई गई। इस संबंध में उन्हें पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में अशोक रावत का मुख्यालय जिला पंचायत शिवपुरी निर्धारित किया गया है। वहीं ग्राम पंचायत करई में हितग्राहीमूलक एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं के संचालन को प्रभावित न होने देने के लिए ग्राम रोजगार सहायक नीलम रावत को आगामी आदेश तक सचिव के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)