बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण की व्यवस्था की गई है। उपसंचालक कृषि के अनुसार वर्तमान में जिले में 27,203 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिसका वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से लगातार किया जा रहा है।
जिले में उपलब्ध उर्वरक
वर्तमान स्टॉक में 7,353 मीट्रिक टन यूरिया, 979 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 5,403 मीट्रिक टन एनपीके, 13,253 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 216 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।
अब तक 28 हजार मीट्रिक टन से अधिक खाद वितरित
1 अप्रैल से 23 जून 2026 तक जिले में किसानों को 28,840 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित किया जा चुका है। इसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी का वितरण शामिल है।
ई-विकास प्रणाली से किसानों को लाभ
22 जून तक 94,900 किसानों ने ई-टोकन जनरेट कर 27,977 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त किया। वहीं 23 जून को 2,395 किसानों ने टोकन बनवाकर 608 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया।
97 हजार से अधिक किसानों को मिला उर्वरक
खरीफ सीजन में अब तक जिले के डबल लॉक केंद्रों, सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों के माध्यम से 97,295 किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है।
कृषि विभाग की अपील
कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे ई-विकास प्रणाली के माध्यम से टोकन प्राप्त कर अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही उर्वरक खरीदें, ताकि समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध हो सके।