28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष का कोई भी बच्चा न छूटे: कलेक्टर अर्पित वर्मा

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले में 28 से 30 जून तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अभिभावक 28 जून को अपने बच्चों को पोलियो बूथ तक लेकर पहुंचें।

2300 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रोहित भदकारिया ने बताया कि जिलेभर में लगभग 2300 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान की निगरानी के लिए 230 सुपरवाइजर, 56 ट्रांजिट टीम और 40 मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है।

28 जून बूथ दिवस, 29-30 जून घर-घर पहुंचेंगी टीमें

28 जून को पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।

अभिभावकों से अपील

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)