बारात से लौट रही कार पलटी, 2 चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर, झांसी रेफर

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के बारात से लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अशोकनगर और शिवपुरी जिले के पांच युवक उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 3:45 बजे पिछोर-चंदेरी रोड पर बुढ़ानपुर स्थित मसीदघाट कलारी के सामने उनकी टीयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में दुर्गापुर निवासी राघवेन्द्र यादव (20) और उनके चचेरे भाई सुवेन्द्र उर्फ कल्ला यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन यादव और यश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को खनियाधाना अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने राघवेन्द्र और सुवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बामौरकला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)