अवैध खनिज ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश पर एक हफ्ते बाद FIR, वीडियो भी आया सामने

Nikk Pandit
0
बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के मामले में एक सप्ताह बाद एफआईआर दर्ज की गई है। खनिज निरीक्षक ऋषभ सिंह दीक्षित की शिकायत पर पुलिस ने मंगल लोधी सहित अन्य लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने और जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया है।

खनिज निरीक्षक के अनुसार, 19 जून 2026 को पिछोर तहसील क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खंडा (पत्थर) से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को वैध रॉयल्टी और परिवहन दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्त किया गया। पुलिस बल के साथ वाहन को पिछोर थाने ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने वाहन रोकने का प्रयास किया और कार्रवाई में बाधा डाली।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पुलिसकर्मियों और खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की तथा जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132, 296ए और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खनिज निरीक्षक और कुछ लोगों के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, उसे किसने बनाया और घटना का पूरा घटनाक्रम जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की विवेचना जारी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)