शिवपुरी में खाद की कोई कमी नहीं, जिले में 33 हजार मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध

Nikk Pandit
0
खरीफ सीजन में 13,782 मीट्रिक टन खाद का वितरण, 50 हजार से ज्यादा किसानों ने उठाया लाभ

बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर खरीफ सीजन 2026 के दौरान किसानों को उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। जिले में वर्तमान समय में 33,206 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार उपलब्ध है, जिससे किसानों की मांग के अनुसार खाद की आपूर्ति लगातार जारी है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में 10,133 मीट्रिक टन यूरिया, 2,976 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 5,954 मीट्रिक टन एनपीके, 13,918 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 225 मीट्रिक टन एमओपी का स्टॉक मौजूद है। प्रशासन का दावा है कि खरीफ फसलों की बुवाई के दौरान किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।

13,782 मीट्रिक टन खाद का हुआ वितरण

1 अप्रैल 2026 से अब तक जिले में 13,782 मीट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है। इसमें 6,872 मीट्रिक टन यूरिया, 2,814 मीट्रिक टन डीएपी/टीएसपी, 2,598 मीट्रिक टन एनपीके, 1,336 मीट्रिक टन एसएसपी और 162 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है।

ई-विकास प्रणाली से मिल रही खाद

उर्वरक वितरण की व्यवस्था ई-विकास प्रणाली के माध्यम से संचालित की जा रही है। 1 अप्रैल से 8 जून 2026 तक 50,091 किसानों ने टोकन जनरेट कर 11,700 मीट्रिक टन उर्वरक का उठाव किया। वहीं केवल 10 जून को 2,684 किसानों ने टोकन जनरेट कर 2,527 मीट्रिक टन खाद प्राप्त की।

गोदामों और समितियों में पर्याप्त स्टॉक

जिले के डबल लॉक गोदामों, सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास भी बड़ी मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कृषि विभाग के अनुसार सभी केंद्रों पर नियमित आपूर्ति बनाए रखी जा रही है ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके।

प्रशासन का दावा

प्रशासन का कहना है कि किसानों की मांग के अनुरूप जिले में पर्याप्त उर्वरक भंडार उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था लगातार जारी है। साथ ही खाद वितरण की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)