बंटी शर्मा शिवपुरी:खबर अगर आप बैराड़, खटका या गोपालपुर क्षेत्र में रहते हैं तो रविवार सुबह अपने जरूरी काम पहले निपटा लें। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते 21 जून को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जानकारी के अनुसार 33 केवी बैराड़ फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र बैराड़ से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं 11 केवी गोपालपुर पम्प फीडर पर कार्य किए जाने के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र खटका एवं गोपालपुर पम्प से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
कहां-कहां रहेगी बिजली बंद?
⚡ बैराड़ उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्र
⚡ खटका उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्र
⚡ गोपालपुर पम्प फीडर से जुड़े सभी क्षेत्र
समय
🕖 बैराड़ क्षेत्र: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
🕗 खटका-गोपालपुर क्षेत्र: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
"बिजली रानी कल रहेंगी नाराज़, पहले से कर लें तैयारी!"